आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शेन वाटसन 21 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 और कप्तान रिकी पोंटिंग 15 गेंदों में पांच चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही विकेट फिरकी गेंदबाज मेंडिस ने लिया। इससे पहले आस्ट्रेलिया का पहला विकेट वार्नर के रूप में गिरा जो कि खाता भी नहीं खोल सके। हेडिन ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए, उन्हें मलिंगा ने आउट किया। माइकल क्लार्क 15 गेंदों में 11 रन और माइक हसी एक रन बनाकर आउट हो गए।
श्रीलंका की ओर से अजंथा मेंडिस ने सधी हुई गेंदबाजी की और तीन ओवर में 11 देकर तीन विकेट झटक लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।