ट्वेंटी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दी 160 रनों की चुनौती (लीड-4)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जानसन 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 और ब्रेकन चार रन बनाकर नाबाद रहे।
आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में वार्नर के रूप में पहला विकेट गिर गया जो कि खाता भी नहीं खोल सके।
इसके बाद शेन वाटसन और कप्तान रिकी पोटिंग ने संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन वे अजंथा मेंडिस की फिरकी के आगे टिक नहीं सके। शेन वाटसन 21 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 और कप्तान रिकी पोंटिंग 15 गेंदों में पांच चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही विकेट फिरकी गेंदबाज मेंडिस ने लिया।
हेडिन ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए, उन्हें मलिंगा ने आउट किया। माइकल क्लार्क 15 गेंदों में 11 रन, डेविड हसी 22 गेंदों में 28, माइक हसी एक रन, ब्रेट ली पांच गेंदों में 15, हारित्ज चार रन बनाकर आउट हो गए।
श्रीलंका की ओर से अजंथा मेंडिस ने सधी हुई गेंदबाजी की और चार ओवर में 20 देकर तीन विकेट झटक लिए। मलिंगा ने भी चार ओवर में 32 देकर तीन विकेट हासिल किए। उदाना को दो और मैथ्यूज को एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications