पीसीबी के चयन प्रमुख पद से कादिर का इस्तीफा
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक कादिर ने इंग्लैंड में जारी ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तानी टीम को मिली शर्मनाक हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया।
पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। अल्ताफ ने कहा, "कादिर ने सोमवार को अपना इस्तीफा पीसीबी के मानव संसाधन प्रमुख वसीम बारी सौंपा। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कादिर ने अपने इस्तीफे के पीछे के वजह का खुलासा नहीं किया है।"
पीसीबी के मानव संसाधन प्रमुख बारी ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कादिर ने यह फैसला क्यों किया, इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है।
कादिर को छह महीने पहले पीसीबी का चयन प्रमुख बनाया गया था। इस पद पर बैठने के साथ ही चयन संबंधी मसलों को लेकर उनकी पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट के साथ ठन गई थी। पीसीबी प्रमुख चाहते थे कि चयन संबंधी मसलों में कप्तान को अधिक आजादी दी जाए जबकि कादिर इसके पक्ष में नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications