चोटिल होने के बावजूद एशेज में खेलेंगे पीटरसन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान पीटरसन ने कहा कि इस चोट से उबरने के लिए उन्हें लंबे समय तक आराम करने की जरूरत है लेकिन वह इसके बारे में एशेज के बाद ही सोचेंगे।
पीटरसन ने कहा, "मेरे लिए एशेज काफी अहम है। चोट मेरे लिए कोई मुद्दा नहीं है। मैं एशेज में जरूर खेलूंगा। मैं यह भी जानता हूं कि चोट के कारण मेरा प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा। इस चोट से उबरने के लिए मुझे दो-तीन महीने पूर्ण विश्राम की जरूरत है लेकिन फिलहाल मेरे पास आराम का वक्त नहीं है।"
इस चोट के कारण पीटरसन पांच जून को ट्वेंटी-20 विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड टीम को नीदरलैंड्स के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
चोट के बावजूद पीटरसन ने सात जून को पाकिस्तान के साथ हुए महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने का फैसला किया। उस मैच में पीटरसन ने 58 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications