ट्वेंटी-20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया को अपने दोनों ग्रुप मैचों में मुंह की खानी पड़ी। शनिवार को खेले गए पहले मैच में जहां वेस्टइंडीज ने उसे पटखनी दी थी वहीं सोमवार को श्रीलंका ने उसे पराजित किया।
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "हार हमेशा निराशा देती है। हम इसके कारणों पर विचार करेंगे लेकिन फिलहाल हमारा मुख्य लक्ष्य जुलाई में होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए तैयारी करनी है। इसके लिए हमें अतिरिक्त दो सप्ताह मिल गए हैं।"
पोटिंग के मुताबिक ऐसे में जबकि इंग्लैंड की टीम ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी है, उसे फटाफट क्रिकेट में कुछ और समय बिताना होगा। इसका फायदा आस्ट्रेलियाई टीम को मिलेगा क्योंकि वह ज्यादा अच्छी तरह खुद को टेस्ट खेलने के लिए तैयार कर पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।