For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : आयरलैंड के खिलाफ सावधान रहना होगा भारत को

By Staff

भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 25 रनों से हराया था जबकि आयरलैंड ने बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित कर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत और आयरलैंड की टीमों के लिए इस मैच में खोने के लिए कुछ भी नहीं क्योंकि दोनों टीमें सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद भारत को आयरलैंड से सावधान रहना होगा क्योंकि इस विश्व कप में दो बड़े उलटफेर वाले नतीजे देखे जा चुके हैं।

नीदरलैंड्स के हाथों इंग्लैंड की हार को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था लेकिन आयरलैंड के हाथों बांग्लादेश की हार के बाद बड़ी टीमें यह स्वीकार कर चुकी हैं कि ट्वेंटी-20 के प्रारूप में छोटी टीमें भी धमाल कर सकती हैं। वैसे बांग्लादेश की तरह भारत को हराने के लिए आयरलैंड को अपने खेल के स्तर को कई गुना ऊंचा उठाना होगा लेकिन फटाफट क्रिकेट में कब पासा पलट जाए, यह कहा भी नहीं जा सकता।

जानकारों का मानना है कि उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेश की टीम खुद उलटफेर का शिकार इसलिए हुई क्योंकि उसने आयरलैंड को कमतर आंकने की भूल की थी। ऐसी स्थिति में भारत को अपने कमजोर प्रतिद्वंद्वी को कमतर आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि अपने दूसरे ग्रुप मैच में आयरलैंड की टीम बिना किसी दबाव के खेलेगी लेकिन भारत पर एक कमजोर टीम से नहीं पिटने के लिए प्रयास करने का दबाव होगा। ऐसी स्थिति में आयरलैंड के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को उतावले होंगे।

दूसरी ओर, भारतीय टीम इस मैच के माध्यम से उन खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी, जिन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिल सका था। इन खिलाड़ियों में वीरेंद्र सहवाग, रुद्र प्रताप सिंह और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 दौर के लिए जहीर खान, हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को आराम भी देना चाहेगी, जिनकी भूमिका आने वाले मैचो में काफी अहम होगी। सहवाग की वापसी के बाद रोहित शर्मा चौथे क्रम पर लौट सकते हैं लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला का हक टीम प्रबंधन और कप्तान के पास है।

विपक्षी टीम से भिड़ने की रणनीति की बात करें तो भारतीय टीम को आयरलैंड के गेंदबाज ट्रेंट जांसटन से विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। जांसटन में शुरुआती ओवरों में झटका देने की कला है। इसके अलावा भारत को गेंदबाजी में कइल मैक्लन और बल्लेबाजी में ओ' ब्रायन बंधुओं- केविन और नील से भी सावधान रहना होगा। इन्हीं दो भाइयों के शानदार खेल की बदौलत आयरलैंड ने सोमवार को बांग्लादेश को पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+