सायमंड्स जानते हैं कि आस्ट्रेलियाई टीम में उनके लिए कोई जगह नहीं
सायमंड्स के प्रबंधक मैट फीयरोन ने समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' को बताया कि निराश सायमंड्स अब खुद को आस्ट्रेलियाई टीम के युवा सदस्यों के बीच फिट नहीं पाते हैं। इस बात की उन्हें काफी निराशा है और यही कारण है कि वह जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
फीयरोन ने कहा, "सायमंड्स अपने आसपास ऐसे लोगों को देखना चाहते हैं जो उनसे मतलब रखते हों। वह मानते हैं कि वह अब आस्ट्रेलियाई टीम के माहौल में सहज महसूस नहीं करते हैं।"
हाल के दिनों में सायमंड्स ने अपने कई प्रमुख साथियों को क्रिकेट से दूर जाते देखा है। साथ ही उन्होंने आस्ट्रेलियाई टीम के बदलते माहौल को भी महसूस किया है।
उनके घनिष्ठ मित्र और प्रांतीय टीम क्वींसलैंड के खिलाड़ी जिमी माहेर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान सायमंड्स का बिना किसी विवाद के खेलना इस बात की ओर संकेत करता है कि सही माहौल मिलने पर वह विवादों से दूर रह सकते हैं।
माहेर ने कहा, "गौर करने वाली बात यह है कि सायमंड्स ने आईपीएल के दौैरान डेक्कन चार्जर्स के लिए अपने दो पुराने साथियों-डरेन लेहमेन और एडम गिलक्रिस्ट के साथ शानदार प्रदर्शन किया। लेहमन और गिलक्रिस्ट के साथ सायमंड्स ने काफी वक्त बिताया है। वह उन्हें भलीभांति जानते हैं। इससे साबित होता है कि सही माहौल मिलने पर वह विवादों से दूर रह सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications