लाउरा की उम्र 15 साल पांच महीने है। वह ब्रिटेन की सबसे युवा और विश्व की दूसरी सबसे युवा टेनिस स्टार बन जाएंगी। स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने 1995 में 14 साल नौ महीने की उम्र में विंबलडन खेला था।
लाउरा ने पिछले साल विंबलडन जूनियर खिताब जीता था। वह एनाबेल क्रॉफ्ट के बाद यह खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश खिलाड़ी बनीं। एनाबेल ने 1984 में यह खिताब जीता था।
जूनियर खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वत: ही सीनियर वर्ग के लिए होने वाले क्वालीफाईंग मुकाबलों में खेलने की योग्यता मिल जाती है लेकिन ऑल इंग्लैंड क्लब ने लगातार चौथे साल जूनियर खेलने वाली किसी खिलाड़ी को सीधे मुख्य ड्रॉ में खेलने का मौका दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।