टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल (41), शोएब मलिक (30), कप्तान यूनुस खान (36) और मिस्बाह-उल-हक (नाबाद 31) ने बहुमूल्य योगदान दिया।
सुपर-8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को यह मैच किसी भी हाल में कम से कम 25 रनों के अंतर से जीतना होगा। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी।
नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ही इंग्लैंड को हराकर भारी उलटफेर किया था। इंग्लैंड की टीम ने हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 दौर में जगह पक्की कर ली है लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ अगर पाकिस्तान नतीजा अपने पक्ष में नहीं कर पाता है तो उसका पत्ता कट जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*