Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : दिनेश कार्तिक लेंगे सहवाग की जगह (लीड-1)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा है कि सहवाग लंदन में चिकित्सकों से विचार-विमर्श करने के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।

बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने अपने बयान में कहा, "चयन समिति ने कार्तिक को सहवाग का स्थानापन्न चुना है। वह जल्द ही इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे। कार्तिक का चयन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों का पालन करते हुए किया गया है।"

सहवाग इंग्लैंड में एक भी मैच नहीं खेल सके। लंदन पहुंचते ही लगी चोट के कारण वह दो अभ्यास मैचों से तो दूर रहे ही, बांग्लादेश के साथ खेले गए पहले ग्रुप मुकाबले में भी उन्हें मैदान में नहीं उतारा गया।

सहवाग के कंधे में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ही चोट लगी थी। इस कारण वह आईपीएल के कुछ मैचों में नहीं खेल सके थे। लंदन पहुंचने के बाद उनकी वह चोट गहरा गई थी। कार्तिक आईपीएल के दौरान सहवाग के नेतृत्व वाली दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के सदस्य थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+