ट्वेंटी-20 विश्व कप : बल्लेबाजों ने पाकिस्तान को दिया बड़ा योग (लीड-4)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। अपने पहले ग्रुप मैच में इंग्लैंड को हराकर सनसनी फैलाने वाली नीदरलैंड्स की टीम के लिए यह योग किसी भी हाल में आसान नहीं होगा क्योंकि पाकिस्तान के प्रमुख स्ट्राइक गेंदबाज सोहेल तनवीर टीम में लौट आए हैं।
पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल (41), शोएब मलिक (30), कप्तान यूनुस खान (36) और मिस्बाह-उल-हक (नाबाद 31) ने बहुमूल्य योगदान दिया। अकमल ने अपनी 30 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि मलिक ने 28 गेदों का सामना करते हुए दो चौके जड़े।
पाकिस्तान को मजबूत योग देने का श्रेय खान और मिस्बाह को जाता है, जिन्होंने तेजी से रन बटोरे। मिस्बाह 20 गेंदों परतीन चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि खान ने 20 गेंदों पर तीन छक्के लगाए। शाहिद अफरीदी ने 13 और सलमान बट्ट ने 18 रनों का योगदान दिया।
सुपर-8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को यह मैच किसी भी हाल में कम से कम 25 रनों के अंतर से जीतना होगा। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी।
नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ही इंग्लैंड को हराकर भारी उलटफेर किया था। इंग्लैंड की टीम ने हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 दौर में जगह पक्की कर ली है लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ अगर पाकिस्तान नतीजा अपने पक्ष में नहीं कर पाता है तो उसका पत्ता कट जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications