ट्वेंटी-20 विश्व कप : नीदरलैंड्स मुश्किल में, 4 विकेट गिरे (लीड-5)

By Staff

सलामी बल्लेबाज डैरन रीकर्स 13 रन बनाकर आउट हुए जबकि एलेक्सेई कर्वजी ने 21 रन बनाए। बास ज्यूडिरिंट ने तेजी के साथ रन बटोरने का प्रयास करते हुए 13 रन बनाए लेकिन पीटर बोरन ने निराश किया। बोरन ने दो रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक नीदरलैंड्स की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए थे। रेयान टेन डोशाते दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि डेन वेन बंग ने खाता नहीं खोला था।

इससे पहले, बल्लेबाजों की शानदार सफलता के बूते पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल (41), शोएब मलिक (30), कप्तान यूनुस खान (36) और मिस्बाह-उल-हक (नाबाद 31) ने बहुमूल्य योगदान दिया। अकमल ने अपनी 30 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि मलिक ने 28 गेदों का सामना करते हुए दो चौके जड़े।

पाकिस्तान को मजबूत योग देने का श्रेय खान और मिस्बाह को जाता है, जिन्होंने तेजी से रन बटोरे। मिस्बाह 20 गेंदों परतीन चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि खान ने 20 गेंदों पर तीन छक्के लगाए। शाहिद अफरीदी ने 13 और सलमान बट्ट ने 18 रनों का योगदान दिया।

सुपर-8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को यह मैच किसी भी हाल में कम से कम 25 रनों के अंतर से जीतना होगा। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी।

नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ही इंग्लैंड को हराकर भारी उलटफेर किया था। इंग्लैंड की टीम ने हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 दौर में जगह पक्की कर ली है लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ अगर पाकिस्तान नतीजा अपने पक्ष में नहीं कर पाता है तो उसका पत्ता कट जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, June 9, 2009, 8:20 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+