Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप : विजेंदर ने विश्व चैंपियन को हराया

इस जीत के साथ विजेंदर चीन के शहर झुहाई में जारी इस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। विजेंदर ने 75 किलोग्राम वर्ग में एतोएव को 10-3 से पराजित किया। अगले दौर में विजेंदर का सामना किर्गिस्तान के कारिपोव रुसलान से होगा।

भारत के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहा। जूनियर विश्व कप चैंपियन भारत के नैनो सिंह ताइवान के चिया लुन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

नैनो ने यह मुकाबला 8-4 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ नैनो का 48 किलोग्राम भार वर्ग में कम से कम कांस्य पदक जीतना तय हो गया है।

57 किलोग्राम भार वर्ग में भी भारत को सफलता मिली। छोटेलाल यादव कजाकिस्तान के मुक्केबाज ओस्पानोव माक्सात को 15-1 के भारी अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

बुधवार को भारत के चार मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। जितेंदर कुमार (54 किलोग्राम) जहां मंगोलिया के ई. इदेरकुहू से भिड़ेंगे वहीं जय भगवान (60 किलोग्राम) का सामना चीन के हू क्विंनजून से होगा।

81 किलोग्राम वर्ग में भारत के दिनेश कुमार जहां ताइवान के हसाओ हुयांग यी से भिड़ेंगे वहीं गुरलाल सिंह (91 किलोग्राम) अंतिम-8 दौर के मुकाबले में जार्डन के अल्मातबोली के सामने होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+