दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जैक्स कालिस और कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका।
ग्रीम स्मिथ ने 35 गेंदों में चार चौके की मदद से 33 और कैलिस ने 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। इसके बाद हर्शल गिब्स तीन, वान डी मर्वे शून्य, डि विलियर्स आठ गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।
डुमिनी 13 और बाउचर एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
ट्वेंटी-20 विश्व कप का यह 10वां और ग्रुप डी का तीसरा मुकाबला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।