भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) से मिली जानकारी के मुताबिक चुने गए तीरंदाज जूनियर (अंडर-18) और केडेट (अंडर-16) उम्र वर्ग के हैं।
इन तीरंदाजों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर के बाद किया गया है। एएआई के महासचिव पी.एन. मुखर्जी ने बताया कि चुने गए खिलाड़ियों में से अंतिम रूप से टीम का चयन किया जाएगा।
मुखर्जी ने कहा, "हम उन्हीं तीरंदाजों को चैंपियनशिप के लिए भेजना चाहेंगे, जिनके पदक जीतने की संभावना हो। चुने गए 24 खिलाड़ियों में से ही अंतिम रूप से टीम का चयन किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।