समाचार एजेंसी डीपीए ने व्हीलन के हवाले से लिखा है, "मैं मार्टिनेज को अपने क्लब का नया प्रबंधक नियुक्त करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं। वह क्लब की रणनीति के अलावा खिलाड़ियों के स्थानांतरण को लेकर भी अपनी राय देंगे।"
मार्टिनेज एक खिलाड़ी के तौर पर विगान के लिए छह साल तक खेल चुके हैं। मार्टिनेज ने विगान के साथ तीन साल का करार करना स्वीकार किया है।
मार्टिनेज इससे पहले लीग वन की टीम स्वानसिया सिटी के प्रबंधक थे। मार्टिनेज के साथ करार के बदले विगान को स्वानसिया को 33 लाख डॉलर देने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।