ट्वेंटी-20 विश्व कप : सुपर-8 में इंडीज, इंग्लैंड और द. अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

By Staff

सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।

इस तरह भारत को वेस्टइंडीज के अलावा इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ भी एक-एक मैच खेलना होगा। इंग्लैंड के साथ होने वाला उसका मुकाबला 14 जून को लंदन में खेला जाना है जबकि दक्षिण अफ्रीका के साथ उसकी भिड़ंत 16 जून को नाटिघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में होनी है।

भारत को सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टीम के तौर पर लीग स्तर पर ग्रुप-ए में आयरलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया था। इस ग्रुप से बांग्लादेश की छुट्टी हुई। भारत और आयरलैंड ने उसे बुरी तरह पराजित किया।

ग्रुप-बी में पाकिस्तान, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स थे। इस ग्रुप से पाकिस्तान और इंग्लैंड आगे बढ़ने में सफल रहे जबकि अपने पहले ग्रुप मैच में इंग्लैंड को पीटने के बावजूद नीदरलैंड्स को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

ग्रुप-सी का नतीजा चौंकाने वाला रहा। इस ग्रुप से आस्ट्रेलिया की छुट्टी हुई जबकि वेस्टइंडीज तथा श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचने में सफल रहे।

ग्रुप-डी में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीमों के अलावा स्कॉटलैंड को जगह मिली थी। इस ग्रुप का नतीजा चौंकाने वाला नहीं रहा। अपने दोनों मैच हारकर स्कॉटलैंड की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

आयोजकों ने पहले से ही सभी टीमों को पहचान का एक नाम दे दिया था। मसलन भारत को ए-1 और न्यूजीलैंड को डी-1 नाम दिया गया है। ऐसा टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय करने के लिए किया गया है। इसका इस बात से कोई सरोकार नहीं कि कौन सी टीम अपने ग्रुप में सबसे अधिक अंक जुटाकर पहले स्थान पर रहती है।

सुपर-8 दौर में टीमों को उन अंकों का फायदा नहीं मिल सकेगा, जो उन्होंने ग्रुप स्तर पर हासिल किए थे। जाहिर तौर पर इस दौर में टीमों को नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।

सुपर-8 दौर के दोनों ग्रुपों की दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिनके बीच 18 और 19 जून को भिड़ंत होगी। खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स स्टेडियम में 21 जून को खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Wednesday, June 10, 2009, 2:31 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+