विश्व कप से बाहर होने के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की तनख्वाह बढ़ी
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की नई नीति के तहत किसी खिलाड़ी की तनख्वाह उसके खेल के आधार पर नहीं बल्कि इस आधार पर तय होगी कि वह प्रशंसकों और प्रायोजकों के बीच कितना लोकप्रिय है।
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड और आस्ट्रेलियन क्रिकेर्ट्स एसोसिएशन के प्रमुख पॉल मार्श बीच इस नीति से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
इस नीति के कारण प्रायोजकों और प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय एक खिलाड़ी हर साल 15 लाख डॉलर तक कमा सकता है। सदरलैंड ने कहा, "इस नीति से युवा खिलाड़ियों को बहुत लाभ होगा। इससे वे क्रिकेट की ओर ज्यादा तेजी से आकर्षित होंगे।"
सीए ने साफ किया है कि जो खिलाड़ी टेस्ट तथा एकदिवसीय रैंकिंग में पहले छह स्थानों पर रहेंगे, उन्हें विशेष तौर पर फायदा होगा क्योंकि इसके बदले उन्हें 190,000 से 210,000 डॉलर तक की अतिरिक्त कमाई हो सकती है।
सीए ने एक टेस्ट मैच के लिए दी जाने वाली फीस की रकम को अगले साल से 13,000 डॉलर से बढ़ाकर 13,500 डॉलर कर दिया जाएगा। इसके अलावा एकदिवसीय मैच की फीस में भी 100 डॉलर से 200 डॉलर की वृद्धि की गई है। पहले यह रकम 5200 डॉलर थी लेकिन अब खिलाड़ियों को 5300 से 5400 डॉलर तक मैच फीस मिलेगी। ट्वेंटी-20 मैचों की फीस में भी 100 से 150 डॉल की वृद्धि की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications