इस चोट के कारण राइडर मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए दूसरे ग्रुप मकाबले में नहीं खेल सके थे। दक्षिण अफ्रीका ने वह मैच एक रन के अंतर से जीता।
किवी टीम के प्रबंधक डेव कूरी ने बताया कि राइडर को न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका मैच के तुरंत बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया। राइडर चोट के बावजूद स्कॉटलैंड के साथ खेले गए पहले ग्रुप मुकाबले में मैदान में उतरे थे।
टीम प्रबंधन ने साफ किया है कि राइडर की मांसपेशियों की जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और अगर उन्हें आराम की जरूरत पड़ी तो आगे के मैचों के लिए उनके स्थानापन्न के नाम पर विचार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।