स्टेफी ने समाचार एजेंसी डीपीए से बातचीत के दौरान कहा, "जन्मदिन हमारे परिवार के लिए ज्यादा मायने नहीं रखता। मैं तोहफे लेने में यकीन नहीं करती। मेरे लिए यही सबसे बड़ा तोहफा है कि हम साथ-साथ हैं। मेरा परिवार अगर स्वस्थ है तो मैं खुश रहती हूं।"
स्टेफी और अगासी के दो बच्चे हैं। दोनों पूर्व टेनिस स्टार लॉस वेगास स्थित अपने घर में सात साल के जाडेन जिल और पांच साल की जाज इली के साथ प्रसन्नतापूर्वक रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।