ट्वेंटी-20 विश्व कप : जयसूर्या के 50 रन पूरे (लीड-2)
जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान की शानदार पारियों की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। जयसूर्या ने 30 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने नौ ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 85 रन बना लिए थे। जयसूर्या 36 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए तिलकरत्ने दिलशान ने भी अपने बल्ले का मुंह खोलते हुए 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बना लिए थे।
इससे पहले, धुरंधर बल्लेबाज और नियमित कप्तान क्रिस गेल की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी संभाल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने वाले गेल चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर लेंडल सिमंस को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम बिना किसी परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है।
नतीजे के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए मायने नहीं रखता क्योंकि आस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद दोनों ही टीमें सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी हैं। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जहां आस्ट्रेलिया को हराया था वहीं श्रीलंका ने सोमवार को उसे हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications