ट्वेंटी-20 विश्व कप : जयसूर्या 81 रन बनाकर आउट (लीड-3)
30 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा करने वाले जयसूर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। जयसूर्या ने अपनी 47 गेंदों की पारी के दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका विकेट 124 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने 15 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 148 रन बना लिए थे। तिलकरत्ने दिलशान 37 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे थे माहेला जयवर्धने ने अपना खाता नहीं खोला था।
श्रीलंका का दूसरा विकेट कप्तान कुमार संगकारा के रूप में गिरा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संगकारा पांच रन बनाकर लेंडल सिमंस की गेंद पर आउट हुए।
इससे पहले, धुरंधर बल्लेबाज और नियमित कप्तान क्रिस गेल की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी संभाल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने वाले गेल चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ल्सिमंस को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम बिना किसी परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है।
नतीजे के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए मायने नहीं रखता क्योंकि आस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद दोनों ही टीमें सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी हैं। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जहां आस्ट्रेलिया को हराया था वहीं श्रीलंका ने सोमवार को उसे हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications