एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप : जितेंदर सहित 3 मुक्केबाज सेमीफाइनल में (लीड-1)
बुधवार को भारत के तीन मुक्क्ेबाजों ने सेमीफाइनल में स्थान बनाकर अपने लिए कम से कम तीन कांस्य पदक सुरक्षित कर लिए हैं। जितेंदर के अलावा जय भगवान (60 किलोग्राम) और दिनेश कुमार (81 किलोग्राम) ने सेमीफाइन में स्थान पक्का किया।
इससे पहले, मंगलवार को नैनो सिंह (48 किलोग्राम)और परमजीत सामोता (+91 किलोग्राम) अपने-अपने वर्गो के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए स्थान सुरक्षित करने में सफल रहे थे।
जितेंदर ने मंगोलिया के ई. ईगेरकूहू को 9-4 से पराजित किया। पहले दौर के बाद वह 3-1 से आगे चल रहे थे। दूसरे दौर की समाप्ति तक जितेंदर ने 6-4 की बढ़त बना रखी थी। तीसरे दौर में जितेंदर ने ईगेरकूहू को एक भी मौका नहीं दिया और तीन अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।
अगले दौर में जितेंदर का सामना चीन के मा युनहाओ से होगा। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले दिनेश ने ताइवान के हिसाओ यी को पहले ही दौर में पराजित कर दिया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत उज्बेकिस्तान के रासूलोव इल्शोद से होगी।
गुरुवार को भारत के चार अन्य मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। इनमें बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर सिंह भी शामिल हैं। विजेंदर ने मंगलवार को विश्व चैंपियन एतोएव को हराया था। वह क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के रुसलान कारिपोव से भिड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications