ट्वेंटी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज को मिला 193 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज जयसूर्या ने 81 रनों की बेशकीमती पारी खेली जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए तिलकरत्ने दिलशान ने कदम से कदम मिलाते हुए 74 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल सके । उनकी जगह टीम में शामिल किए गए लेंडल सिमंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।
नतीजे के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए मायने नहीं रखता क्योंकि आस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद दोनों ही टीमें सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी हैं। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जहां आस्ट्रेलिया को हराया था वहीं श्रीलंका ने सोमवार को उसे हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications