ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारत-आयरलैंड मैच बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा
भारत और आयरलैंड की टीमों के लिए इस मैच में खोने के लिए कुछ भी नहीं क्योंकि दोनों टीमें सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद भारत को आयरलैंड से सावधान रहना होगा क्योंकि इस विश्व कप में दो बड़े उलटफेर वाले नतीजे देखे जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 25 रनों से हराया था जबकि आयरलैंड ने बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित कर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
विपक्षी टीम से भिड़ने की रणनीति की बात करें तो भारतीय टीम को आयरलैंड के गेंदबाज ट्रेंट जांसटन से विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। जांसटन में शुरुआती ओवरों में झटका देने की कला है। इसके अलावा भारत को गेंदबाजी में कइल मैक्लन और बल्लेबाजी में ओ' ब्रायन बंधुओं- केविन और नील से भी सावधान रहना होगा। इन्हीं दो भाइयों के शानदार खेल की बदौलत आयरलैंड ने सोमवार को बांग्लादेश को पराजित किया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : महेन्द्र सिंह धौनी, गौतम गम्भीर, इरफान पठान, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, प्रज्ञान ओझा, यूसुफ पठान, ईशांत शर्मा।
आयरलैंड : आंद्रे बोथा, एलेक्स क्यूसेक, कइल मैकलन,जान मूनी, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, बोएड रैंकिन, रेगन वेस्ट, एंड्रयू व्हाइट, गैरी विल्सन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications