ट्वेंटी-20 विश्व कप : आयरलैंड ने 15 ओवर में 73 रन बनाए (लीड-4)
बारिश की वजह मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया और इसे 18 ओवर तक सीमित कर दिया गया है।
आयरलैंड के बल्लेबाज जर्मी ब्रे शून्य, विलियम पोर्टरफील्ड पांच और बोथा आठ रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। तीनों विकेट जहीर खान ने लिए। विल्सन ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए। उन्हें हरभजन सिंह ने बोल्ड किया। ब्रायन ने दो रन बनाए और उन्हें प्रज्ञान ओझा ने बोल्ड किया। जान मूनी ने 22 गेंदों में 19 रन बनाए और वे ओझा की गेंद पर कैच आउट हुए। रेगन वेस्ट एक रन बनाकर रन आउट हुए। व्हाइट 15 और एलेक्स क्यूसेक शून्य पर खेल रहे हैं।
भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 25 रनों से हराया था जबकि आयरलैंड ने बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित कर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत और आयरलैंड की टीमों के लिए इस मैच में खोने के लिए कुछ भी नहीं क्योंकि दोनों टीमें सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद भारत को आयरलैंड से सावधान रहना होगा क्योंकि इस विश्व कप में दो बड़े उलटफेर वाले नतीजे देखे जा चुके हैं।
भारतीय टीम को आयरलैंड के गेंदबाज ट्रेंट जांसटन से विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। जांसटन में शुरुआती ओवरों में झटका देने की कला है। इसके अलावा भारत को गेंदबाजी में कइल मैक्लन और बल्लेबाजी में ओ' ब्रायन बंधुओं- केविन और नील से भी सावधान रहना होगा। इन्हीं दो भाइयों के शानदार खेल की बदौलत आयरलैंड ने सोमवार को बांग्लादेश को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications