रूनी और डेफो के अलावा फ्रैंक लेंपार्ड और पीटर क्राउच ने भी इंग्लैंड के लिए एक-एक गोल किया। इंग्लैंड ने ग्रुप-6 में अब तक खेले गए अपने सभी सात क्वालीफाईंग मैच जीते हैं।
इंग्लैंड के हिस्से अभी तीन मुकाबले शेष हैं जबकि विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल करने के लिए उसे सिर्फ एक जीत की जरूरत है।
इंग्लैंड के कोच फेबियो कापेलो ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर संतोष जाहिर किया। कापेलो ने कहा, "हम बढ़िया खेले। मुझे अपनी टीम का खेल पसंद आया। क्वालीफाई करने के लिए हमें अभी भी एक जीत की जरूरत है। मुझे भरोसा है कि हम यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।