बोल्ट ने जीता लारियस स्पोर्ट्स अवार्ड
टोरंटो। विश्व के सबसे तेज धावक और बीजिंग ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले जमैका के एथलीट उसेन बोल्ट को '2009 लारियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर अवार्ड' से नवाजा गया है।
बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक में 100, 200 और 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धाओं का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास कायम किया था। खास बात यह है कि बोल्ट ने तीनों स्पर्धाओं में विश्व रिकार्ड कायम किया था। यह कारनामा करने वाले वह ओलंपिक इतिहास के पहले एथलीट हैं। लारियस स्पोर्ट्स अवार्ड अकादमी के अध्यक्ष एडविन मोसेस और अकादमी के सदस्य तथा महान एथलीट माइकल जानसन ने 22 साल के बोल्ट को बुधवार को इस सम्मान से अलंकृत किया।
बीजिंग ओलंपिक में तोड़ा था विश्व रिकॉर्ड
बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक में जानसन के 200 मीटर स्पर्धा का विश्व रिकार्ड तोड़ा था। जानसन ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में 19.32 सेकेंड में यह दूरी नापी थी।
'2009 लारियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर अवार्ड' पाने वालों की दौड़ में बीजिंग ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाले ओलंपिक तैयार माइकल फेल्प्स, विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल, फार्मूला वन मोटर रेसिंग के मौजूदा विश्व चैंपियन लुइस हेमिल्टन, मोटो जीपी चैंपियन वेलेंटिनो रोसी और मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications