ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने हेमिल्टन के हवाले से लिखा है, "संन्यास लेने के बाद मैं दूसरी चीजों में किस्मत आजमाना चाहता हूं। मैं इस बात पर गौर करूंगा कि मैं अभिनय कर पाता हूं या नहीं।"
ब्रिटेन के राजघराने द्वारा मेरिट ऑफ ब्रिटिश एंपायर (एमबीई) सम्मान से अलंकृत किए जा चुके हेमिल्टन फिल्म जगत में कदम रख चुके हैं। हाल ही में उन्हें एक एनिमेशन फिल्म में काम किया है।
हेमिल्टन का ग्लैमर जगत से पुराना नाता रहा है। 24 साल के इस चालक का इन दिनों अमेरिकी 'पुसी कैट' गायन समूह की गायिका निकोल श्रेजिंगर के साथ प्रेम-संबंध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।