क्वालीफाईंग मैच में ब्राजील जीता लेकिन अर्जेटीना को मिली हार
ब्राजील ने सही समय पर वापसी करते हुए बुधवार को रियो में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पेराग्वे को 2-1 से पराजित किया लेकिन अर्जेटीना को इक्वाडोर के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी।
दक्षिण अफ्रीकी क्वालीफाईंग दौर में चिली ने भी जीत हासिल की। चिली ने जहां बोलीविया को 4-0 से रौंदा वहीं वेनेजुएला और उरुग्वे के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। कोलंबिया भी पेरू की 1-0 से हराने में सफल रहा।
ब्राजील की टीम क्वालीफाईंग मुकाबलों में 27 अंकों के साथ सबसे ऊपर है जबकि चिली 26 अंकों के साथ दूसरे और पेराग्वे 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
बुधवार को मिली हार ने अर्जेटीना को चौथे स्थान पर धकेल दिया है। उसके 22 अंक हैं। इक्वाडोर के 20 अंक हैं। उसके विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की संभावना है लेकिन 18 तथा 17 अंकों के साथ तालिका में संघर्ष कर रहे उरुग्वे और वेनेजुएला को इस मौके से हाथ धोना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications