ट्वेंटी-20 व्श्वि कप : रेडमंड ने न्यूजीलैंड को दी तूफानी शुरुआत (लीड-1)
जेसी राइडर के स्थान पर टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 19 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 43 रन ठोक दिए हैं। राइडर की मांसपेशियों में खिंचाव है। वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 53 रन बना लिए थे। कप्तान ब्रेंडन मैक्लम 10 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले, आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
ग्रुप-स्तर पर भारत और बांग्लादेश के साथ खेल चुकी आयरलैंड की टीम पहली बार ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंची है। उसने बांग्लादेश को हराया था लेकिन भारत के खिलाफ उसे हार मिली थी।
दूसरी ओर, पिछली बार सेमीफाइनल खेल चुकी न्यूजीलैंड की टीम अपने नियमित कप्तान डेनियल विटोरी के बगैर ही मैदान में उतरी है। ब्रेंडन मैक्लम कप्तानी संभाल रहे हैं।
किवी टीम ने ग्रुप स्तर पर एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे एक रन से हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications