ट्वेंटी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में बनाए 140 रन (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक मार्टिन गुपटिल 25 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि स्कॉट स्टायरिस ने 21 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए नाबाद 51 रन जोड़ चुके हैं।
न्यूजीलैंड ने तूफानी शुरुआत के बाद अपने कप्तान ब्रेंडन मैक्लम और अर्धशतक पूरा करने वाले सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड के विकेट गंवा दिए हैं। मैक्लम 10 रन बनाकर कइल मैक्लन की गेंद पर रेगान वेस्ट के हाथों लपके गए।
जेसी राइडर के स्थान पर टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड ने हालांकि ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 30 गेंदों का सामना कर 13 चौकों की मदद से 63 रन बनाए। रेडमंड ने मात्र 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका विकेट एलेक्स कुसैक के खाते में गया।
इससे पहले, आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ग्रुप-स्तर पर भारत और बांग्लादेश के साथ खेल चुकी आयरलैंड की टीम पहली बार ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंची है। उसने बांग्लादेश को हराया था लेकिन भारत के खिलाफ उसे हार मिली थी।
दूसरी ओर, पिछली बार सेमीफाइनल खेल चुकी न्यूजीलैंड की टीम अपने नियमित कप्तान डेनियल विटोरी के बगैर ही मैदान में उतरी है। ब्रेंडन मैक्लम कप्तानी संभाल रहे हैं। किवी टीम ने ग्रुप स्तर पर एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे एक रन से हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications