टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड ने सर्वाधिक 63 रन बनाए जबकि स्कॉट स्टायरिस ने 42 और मार्टिन गुपटिल ने नाबाद 45 रनों का योगदान दिया।
रेडमंड ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अपनी 30 गेंदों की पारी के दौरान 13 चौके लगाए जबकि स्टायरिस ने 25 गेंदों का सामना कर तीन छक्के और एक चौका जड़ा। गुपटिल ने अपनी 32 गेंदों की पारी में चार छक्के उड़ाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।