ट्वेंटी-20 वि³व कप : आयरलैंड ने 2 विकेट गंवाए (लीड-5)
खबर लिखे जाने तक आयरलैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए थे। गैरी विल्सन 16 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि आंद्रे बोथा ने 12 रन बनाए थे।
आयरलैंड ने अपने कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड (1) और केविन ओ ब्रायन (3) के विकेट गंवाए हैं। पोर्टरफील्ड रन आउट हुए जबकि केविन को कइल मिल्स ने जैकब ओरम के हाथों कैच कराया।
इससे पहले, एरॉन रेडमंड (63), मार्टिन गुपटिल (नाबाद 45) और स्कॉट स्टायरिस (42) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के सामने 199 रनों का पहाड़ सरीखा लक्ष्य रखा।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज रेडमंड ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अपनी 30 गेंदों की पारी के दौरान 13 चौके लगाए। रेडमंड ने मात्र 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
रेडमंड और कप्तान ब्रेंडन मैक्लम के बीच पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। मैक्लम हालांकि 10 रन ही बना सके लेकिन उनके विकेट पर रहते हुए रेडमंड ने आयरलैंड के अनुभवहीन गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
स्टायरिस ने भी खुलकर हाथ दिखाए और 25 गेंदों का सामना कर तीन छक्के और एक चौका जड़ा। स्टायरिस ने गुपटिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। गुपटिल ने अपनी 32 गेंदों की नाबाद पारी में चार छक्के उड़ाए।
न्यूजीलैंड के लिए अंतिम दो ओवर काफी महत्वपूर्ण रहे। इस दौरान गुपटिल और जेम्स फ्रेंकलिन ने 22 रन जोड़े। आयरलैंड की ओर से एलेक्स कुसैक और कइल मैक्लन ने दो-दो विकेट लिए जबकि ट्रेंट जांसटन को एक सफलता मिली।
ग्रुप-स्तर पर भारत और बांग्लादेश के साथ खेल चुकी आयरलैंड की टीम पहली बार ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंची है। उसने बांग्लादेश को हराया था लेकिन भारत के खिलाफ उसे हार मिली थी।
दूसरी ओर, पिछली बार सेमीफाइनल खेल चुकी न्यूजीलैंड की टीम अपने नियमित कप्तान डेनियल विटोरी के बगैर ही मैदान में उतरी है। ब्रेंडन मैक्लम कप्तानी संभाल रहे हैं।
किवी टीम ने ग्रुप स्तर पर एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे एक रन से हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications