नाटिंघम, 11 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-0 विश्व कप में ट्रेंट ब्रिज मैदान पर बुधवार को खेले एक मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
बारिश की वजह से मैच को 18 ओवरों का कर दिया गया था। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम निर्धारित 18 ओवरों में आठ विकेट पर 112 रन ही बना सकी। जहीर खान ने चार विकेट चटकाए।
भारत ने जीत के लिए 113 रनों के लक्ष्य को 15.3 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 52 और गौतम गंभीर ने 37 रनों की पारी खेली। जहीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*