एशियाई मुक्केबाजी चैंपिनयशिप : 7 भारतीय सेमीफाइनल में पहुंचे
बीजिंग ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले जितेंदर कुमार (54 किलोग्राम) सहित भारत के पांच मुक्केबाज पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजों ने कम से कम सात कांस्य पदक सुरक्षित कर लिए हैं।
विजेंदर ने गुरुवार को जहां किर्गिस्तान के रुसलान कारिपोव को 19-4 से हराया वहीं सुरंजय ने उत्तर कोरिया के पाक जोंक कोल को 5-1 के अंतर से धूल चटाई। भारत के दो मुक्केबाज-छोटेलाल यादव और बलविंदर बेनीवाल हालांकि क्वार्टर फाइनल दौर में ही हार गए।
बुधवार को भारत के तीन मुक्क्ेबाजों ने सेमीफाइनल में स्थान बनाकर अपने लिए कम से कम तीन कांस्य पदक सुरक्षित कर लिया था। जितेंदर के अलावा जय भगवान (60 किलोग्राम) और दिनेश कुमार (81 किलोग्राम) ने सेमीफाइन में स्थान पक्का किया था।
इससे पहले, मंगलवार को नैनो सिंह (48 किलोग्राम)और परमजीत सामोता (+91 किलोग्राम) अपने-अपने वर्गो के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए स्थान सुरक्षित करने में सफल रहे थे।
जितेंदर ने मंगोलिया के ई. ईगेरकूहू को 9-4 से पराजित किया था। पहले दौर के बाद वह 3-1 से आगे चल रहे थे। दूसरे दौर की समाप्ति तक जितेंदर ने 6-4 की बढ़त बना रखी थी। तीसरे दौर में जितेंदर ने ईगेरकूहू को एक भी मौका नहीं दिया और तीन अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।
अगले दौर में जितेंदर का सामना चीन के मा युनहाओ से होगा। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले दिनेश ने ताइवान के हिसाओ यी को पहले ही दौर में पराजित कर दिया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत उज्बेकिस्तान के रासूलोव इल्शोद से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications