टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने एरॉन रेडमंड (63), मार्टिन गुपटिल (नाबाद 45) और स्कॉट स्टायरिस (42) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 16.4 ओवरों में 115 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड की ओर से नेथम मैक्लम ने तीन विकेट लिए जबकि कइल मिल्स को दो सफलता हाथ लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।