टवेंटी-20 विश्व कप: लय में लौटे जहीर, भारत की आसान जीत (लीड-1)
नाटिंघम, 11 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में ट्रेंट ब्रिज मैदान पर बुधवार को खेले एक मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान पूरी लय में दिखे। उनकी घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
बारिश की वजह से मैच को 18 ओवरों का कर दिया गया था। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने करने मैदान पर उतरी आयरलैंड की टीम के लिए जहीर सबसे बड़ी मुश्किल बने। जहीर ने अपने पहले ही ओवर में एक ऐसी यार्कर फेंकी जिसका आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज जेमेरी ब्रे के पास कोई जवाब नहीं था। नतीजा यह रहा कि उन्हें बोल्ड होकर पेवेलियन लौटना पड़ा।
जहीर अपने दूसरे ओवर में और भी घातक साबित हुए। इस ओवर में उन्होंने आयरलैंड के दो खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखा दी। अपने तीसरे ओवर में उन्होंने एक और विकेट अपने नाम किया। इस तरह से जहीर खान ने तीन ओवर में 19 र देकर चार विकेट चटकाए। आरलैंड की टीम निर्धारित 18 ओवरों में आठ विकेट पर 112 रन ही बना सकी।
भारत ने जीत के लिए 113 रनों के लक्ष्य को 15.3 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत की ओर से शानदार फार्म में चल रहे रोहित शर्मा ने 52 और गौतम गंभीर ने 37 रनों की पारी खेली। जहीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गौरतलब है कि भारत और आयरलैंड पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications