ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ाई (लीड-1)
आर. बोपारा और एल. राइट ने इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत की। चार रन के योग पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। मैच के पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बोपारा को बोल्ड आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। बोपारा ने सिर्फ दो रन बनाए।
दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर राइट भी चलते बने। उन्हें पार्नेल ने आउट किया। राइट सिर्फ एक ही रन बना सके। खबर लिखे जाने तक केविन पीटरसन 19 और ओ. शाह 2 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए थे।
इस मैच में दोनों ही टीमें ने कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमों में उन्हीं खिलाड़ियों को स्थान मिला है जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए पिछला मुकाबला खेला था।
सुपर-8 दौर में पहुंची हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके लिए ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ तैयार किए गए हैं। ग्रुप-ई में भारत (ए-1), इंग्लैंड (बी-2), वेस्टइंडीज (सी-1) और दक्षिण अफ्रीका (डी-2) को रखा गया है। ग्रुप-एफ में पाकिस्तान (बी-1), आयरलैंड (ए-2), श्रीलंका (सी-2) और न्यूजीलैंड (डी-1) को जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications