Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : आयरलैंड ने भारत को दिया 113 रनों का लक्ष्य (लीड-5)

आयरलैंड ने 18 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। बारिश की वजह मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया और इसे 18 ओवर तक सीमित कर दिया गया है।

आयरलैंड के बल्लेबाज जर्मी ब्रे शून्य, विलियम पोर्टरफील्ड पांच और बोथा आठ रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। तीनों विकेट जहीर खान ने लिए। विल्सन ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए। उन्हें हरभजन सिंह ने बोल्ड किया। ब्रायन ने दो रन बनाए और उन्हें प्रज्ञान ओझा ने बोल्ड किया। जान मूनी ने 22 गेंदों में 19 रन बनाए और वे ओझा की गेंद पर कैच आउट हुए। रेगन वेस्ट एक रन बनाकर रन आउट हुए। व्हाइट 25 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स क्यूसेक 12 और मैकलन 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

उल्लेखनीय है कि भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 25 रनों से हराया था जबकि आयरलैंड ने बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित कर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत और आयरलैंड की टीमों के लिए इस मैच में खोने के लिए कुछ भी नहीं क्योंकि दोनों टीमें सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद भारत को आयरलैंड से सावधान रहना होगा क्योंकि इस विश्व कप में दो बड़े उलटफेर वाले नतीजे देखे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+