इंग्लैंड में जारी ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान शराब के सेवन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण सायमंड्स को केंद्रीय करारबद्ध खिलाड़ियों की सूची से हटाया गया है।
सायमंड्स पर हुई अनुशसनात्मक कार्रवाई से टेट को फायदा हुआ और वह सीए के केंद्रीय करार के अंतर्गत 25वें खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध खिलाड़ियों में शामिल कर लिए गए।
सीए की चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि टेट को एकदिवसीय क्रिकेट का उपयोगी खिलाड़ी होने का फायदा मिला है। टेट ने 2007-08 सत्र के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।
उधर, सायमंड्स के प्रबंधक मैट फीएरॉन ने कहा है कि सायमंड्स अपनी प्रांतीय टीम क्वींसलैंड के लिए खेलते रहेंगे। इसके अलावा उन्हें इंग्लिश काउंटी और दक्षिण अफ्रीकी प्रांतीय टीमों की ओर से भी प्रस्ताव मिले हैं।
सायमंड्स इंडियन प्रीमियर लीग की डेक्कन चार्जर्स टीम के लिए भी खेलते रहेंगे। सायमंड्स ने 2007 में डेक्कन के साथ तीन साल का करार किया था। इस करार के खत्म होने में अभी एक साल बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।