रॉडिक ने हेविट को 7-6 (7-2), 7-6 (7-4) से पराजित किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इंग्लैंड के एंडी मरे भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के लिए प्रयासरत मरे ने विंबलडन से ठीक पहले शानदार खेल दिखाते हुए स्पेन के गुर्लेमो गार्सिया लोपेज को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।
अगले दौर में रॉडिक का सामना क्रोएशिया के इवा कार्लोविक से होगा, जिन्होंने 2007 में इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल चुके निकोलस माहुत को 19 एस की मदद से 6-3, 6-4 से धूल चटाई।
मरे ने मात्र 69 मिनट में अपना मैच जीतते हुए अगले दौर में अमेरिका के मार्डी फिश के साथ खेलने का अधिकार हासिल किया। फिश ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 6-1, 6-4 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।