काउंटी क्लब ससेक्स ने पीयूष चावला के साथ करार किया
अराफात चोटिल होने के कारण ट्वेंटी-20 विश्व कप के बीच में ही स्वदेश लौट चुके हैं। उनका लगभग एक महीने तक क्रिकेट खेल पाना संभव नहीं है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक चावला को पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका मिला है और वह आगामी गुरुवार को वॉरसेस्टरशायर के साथ होने वाले चैंपियनशिप मुकाबले के साथ काउंटी सत्र का आगाज करेंगे।
चैंपियनशिप में ससेक्स का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उसने चार मैच खेले हैं लेकिन एक भी में उसकी जीत नहीं हुई है।
ससेक्स के पेशेवर क्रिकेट प्रबंधक मार्क रोबिनसन ने चावला का अपनी टीम में स्वागत करते हुए कहा, "हमें एक ऐसे गेंदबाज की तलाश थी, जो मैच को हमारे पक्ष में कर सके। इस लिहाज से चावला का चयन उपयुक्त है। चावला एक लेग स्पिनर हैं और काउंटी में लेग स्पिनरों का हमेशा से बोलबाला रहा है।"
चावला ने भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट और 21 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने लगभग एक साल से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। अमित मिश्रा और प्रज्ञान ओझा जैसे स्पिनरों के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण फिलहाल वह भारतीय टीम से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications