ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान कोलिंगवुड ने कहा कि सुपर-8 दौर के पहले मुकाबले में मिली हार ने उनकी टीम का हौसला नहीं तोड़ा है।
कप्तान ने कहा, "हम अभी भी खिताबी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इसके लिए हमें आगे के दोनों मैच जीतने होंगे और हम ऐसा करके दिखाएंगे क्योंकि हम जानते हैं कि इसके बिना हमारा सपना अधूरा रह जाएगा।"
इंग्लैंड की टीम को सुपर-8 दौर में भारत और वेस्टइंडीज के साथ अभी दो मैच खेलने हैं। भारत के साथ उसकी भिड़ंत रविवार को लॉर्ड्स में होनी है। इंग्लैंड के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि इसमें मिली जीत ही उसे सेमीफाइनल तक पहुंचाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।