ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक रोबटरे ने कहा है कि वह शान से जर्मनी से विदा होना चाहते हैं। 34 वर्षीय रोबटरे के मुताबिक बंडेशलीगा क्लब के साथ बिताए गए दो साल उनके लिए हमेशा यादगार रहेंगे।
रोबटरे ने हालांकि यह भी कहा कि वह क्लब के साथ अपने करार को दो साल के लिए विस्तार देना चाहते थे लेकिन क्लब ने उनके सामने सिर्फ एक साल के विस्तार का प्रस्ताव रखा।
रोबटरे ने कहा, "मैं दो साल खेलने के लिए पूरी तरह फिट हूं लेकिन क्लब को मेरी फिटनेस पर भरोसा नहीं है। मैं क्लब के इस फैसले का सम्मान करता हूं। अब मेरा जाना तय हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।