सनत जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी ने अपने कप्तान कुमार संगकारा के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही ठहराते हुए पांच ओवर में बिना कोई विकेट खोए 59 रन जुटा लिए हैं।
खबर लिखे जाने तक जयसूर्या 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तिलकरत्ने 22 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 25 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। श्रीलंकाई टीम को 11 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं। इस में एक लेग बाई, सात वाइड और तीन नो-बॉल हैं।
पिछले बार की उपविजेता पाकिस्तानी टीम शुरुआती चरण में ग्रुप-बी में थी। उसने एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ग्रुप-सी में रखी गई थी। उसने इस स्तर पर अपने दोनों मैच जीते थे। इस विश्व कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।