कंधे की चोट के कारण सहवाग ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि सहवाग की जगह युवराज इंग्लैंड में धौनी के नायब होंगे।
सहवाग का स्थान भरने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। कार्तिक हालांकि वीजा संबंधी समस्या के कारण अब तक इंग्लैंड नहीं पहुंच सके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।