ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान को मिला 151 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने 26 रन बनाए जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 46 रनों का योगदान दिया। जयसूर्या और दिलशान ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 81 रन जुटाए।
इसके अलावा माहेला जयवर्धने ने 19 और कप्तान कुमार संगकारा ने 15 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी, उमर गुल और सईद अजमल ने दो-दो विकेट लिए।
पिछले बार की उपविजेता पाकिस्तानी टीम शुरुआती चरण में ग्रुप-बी में थी। उसने एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ग्रुप-सी में रखी गई थी। उसने इस स्तर पर अपने दोनों मैच जीते थे। इस विश्व कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications