ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान को मिला हासिल करने योग्य लक्ष्य (लीड-4)

By Staff

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने 26 रन बनाए जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 46 रनों का योगदान दिया। जयसूर्या और दिलशान ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 81 रन जुटाए।

इसके बाद हालांकि श्रीलंका का कोई और बल्लेबाज अपने लय में नहीं दिखा। माहेला जयवर्धने ने 19 और कप्तान कुमार संगकारा ने 15 रनों का योगदान दिया लेकिन बाकी के बल्लेबाज रनों के अकाल से पीड़ित रहे।

श्रीलंका को अपेक्षाकृत कम योग पर रोकने का श्रेय पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शाहिद अफरीदी और सईद अजमल को मिलना चाहिए जिन्होंने तेज गेंदबाज उमर गुल के साथ मिलकर रनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। तीनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।

पिछले बार की उपविजेता पाकिस्तानी टीम शुरुआती चरण में ग्रुप-बी में थी। उसने एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ग्रुप-सी में रखी गई थी। उसने इस स्तर पर अपने दोनों मैच जीते थे। इस विश्व कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, June 12, 2009, 7:42 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+