For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान की खराब शुरुआत (लीड-5)

By Staff

पाकिस्तानी टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट खोकर सिर्फ 33 रन बनाए थे। उसने सलमान बट्ट (0) का विकेट गंवा दिया है। बट्ट पारी की तीसरी गेंद पर ही पेवेलियन लौट गए।

खबर लिखे जाने तक कामरान अकमल पांच और शोएब मलिक 28 रन बनाकर खेल रहे थे। मलिक ने अपनी 19 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए हैं।

इससे पहले, सनत जयसूर्या (26) और तिलकत्ने दिलशान (46) के बीच पहले विकेट के लिए जोड़े गए 81 रनों की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज जयसूर्या ने 26 रन बनाए जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 46 रनों का योगदान दिया। जयसूर्या और दिलशान ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 81 रन जुटाए।

इसके बाद हालांकि श्रीलंका का कोई और बल्लेबाज अपने लय में नहीं दिखा। माहेला जयवर्धने ने 19 और कप्तान कुमार संगकारा ने 15 रनों का योगदान दिया लेकिन बाकी के बल्लेबाज रनों के अकाल से पीड़ित रहे।

श्रीलंका को अपेक्षाकृत कम योग पर रोकने का श्रेय पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शाहिद अफरीदी और सईद अजमल को मिलना चाहिए जिन्होंने तेज गेंदबाज उमर गुल के साथ मिलकर रनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। तीनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।

पिछले बार की उपविजेता पाकिस्तानी टीम शुरुआती चरण में ग्रुप-बी में थी। उसने एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ग्रुप-सी में रखी गई थी। उसने इस स्तर पर अपने दोनों मैच जीते थे। इस विश्व कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+